14 जनवरी को पूरे देश में धूमधाम से मकर संक्रांति मनाई जा रही है, लेकिन आज का ये मौका एक घर में मातम का दिन बन गया. राजस्थान के जयपुर में 6 साल के बच्चे के गले में अचानक मांझा उलझा और कट लग गया. बेहोश होकर पत्थर पर गिरने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गयालेकिन उसे बचाया न जा सका.
रविवार शाम को विद्याधर नगर के सेक्टर 1 के पार्क में खेल रहे पार्थ उर्फ खुश अग्रवाल के गले में अचानक मांझा आकर उलझा और कट लग गया. वह बेहोश होकर पत्थर पर गिर पड़ा. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान अस्पताल में पार्थ की मौत हो गई.
दो भाइयों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयपुर के पुराना विद्याधर नगर में चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे दो भाइयों- मुबारक व आसिफ अली को गिरफ्तार किया. इनसे चाइनीज मांझे की 3 चरखियां मिलीं. राजस्थान में चाइनीज मांझे के उपयोग के खिलाफ यह पहली कार्रवाई बताई जा रही है.
नाकाफी साबित हो रहे हैं प्रयास
चाइनीज मांझे की वजह से हो रही जनहानि और अन्य दुर्घटनाओं के मद्देनजर धरपकड़ के लिए अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश हैं, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहे हैं. जगह-जगह दुकानदारों को चाइनीज मांझा नहीं बेचने के लिए पाबंद किया गया है, लेकिन फिर भी धड़ल्लेसे इसकी बिक्री चल रही है. यही कारण है कि मांझा न सिर्फ दुकानदार बेच रहे हैं बल्कि लोग इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं.
गौरतलब है कि एनजीटी ने एक मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली सहित पूरे देश में मांझे (कांच के टुकड़े लगे हुए पतंग उड़ाने के विशेष धागे) के इस्तेमाल और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्ध लगा दिया था. इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा था कि यह बहुत जानलेवा साबितहो रहा है. दावा किया गया था कि सिर्फ पिछले दो सालों में ही कम से कम 50 लोगों की मौत मांझे से गला कट जाने से हो चुकी है.
तेल बेचने वाली कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 38 पैसे, जबकि कोलकाता में 37 पैसे और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 49 पैसे, जबकि मुंबई में 52 पैसे और चेन्नई में 53 पैसे लीटर का इजाफा हुआ है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.13 रुपए, 72.24 रुपए, 75.77 रुपए और 72.79 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.18 रुपए, 65.95 रुपए, 67.18 रुपए और 67.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं.
न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 70.07 रुपए, 69.94 रुपए, 71.31 रुपए और 71.10 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं. इन चारों शहरों में डीजल के दाम तीसरे दिन की वृद्धि के बाद क्रमश: 63.59 रुपए, 63.46 रुपए, 64.41 रुपए और 64.20 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. देश कुछ अन्य प्रमुख शहर, चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, रांची, भोपाल और जयपुर में पेट्रोल की कीमतें नई बढ़कर क्रमश: 66.32 रुपए, 69.94 रुपए, 74.24 रुपए, 69.02 रुपए, 73.18 रुपए और 70.77 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं.
No comments:
Post a Comment